सहारनपुर

प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य रतन यादव के नेत्तृव में लगाया पीडीए प्रहारी कैम्प

कैम्प में पहुंचे वरिष्ठ नेता इंजीनियर विजेश कुमार, पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा मतदाताओं से किया सम्पर्क

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। एसआरआई के चल रहे कार्य के तहत सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश सपा कार्यकर्ताओं ने पीडीए प्रहरी कैंप का प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य रतन यादव द्वारा आयोजन किया। मुख्य रूप से विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी इंजीनियर विजेश कुमार और वरिष्ठ नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा कैंप मंे पहुंचे ओर मतदाताओं से सम्पर्क कर उनके प्रपत्र भरवाये तथा जल्द ही प्रपत्र जमा करने को प्रेरित किया। आज शारदा नगर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीडीए प्रहरी कैंप आयोेजित किया। कैम्प में पहुंचे में मुख्य रूप से विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी इंजीनियर विजेश कुमार और वरिष्ठ नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोडा ने मतदाताओं से सीघा सम्पर्क किया और 2003 की लिस्ट में उनका वोट ढूंढने का कार्य किया। इस मौके पर इंजीनियर विजेश कुमार ने कहा पार्टी के निर्देश का पालन किया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद कर उनके वोटों के फार्म भरवा जा रहे हैं। यह कार्य लगातार जारी रहेगा। सपा नेता रतन यादव ने कहा कि शारदा नगर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की टीम लगातार कार्य कर रही है और लोगों के फार्म भरवाने का पूर्ण रूप से दायित्व निभा रही है। पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा कि सपा के वरिष्ठ नेता रतन यादव और इंजीनियर विजेश कुमार नगर में समाजवादी पार्टी के मजबूत स्तंभ है और लगातार समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए नगर में कार्य करते हैं। इसी के चलते पीडीए प्रहरी कैंप लगाकर क्षेत्र के क्षेत्रवासीय के फार्म भरवाने और उनके वोट ढूंढने का कार्य करवाया जा रहा है। जनता हित में लगातार समाजवादी पार्टी कार्य करती रहेगी। कैंप में युवा सपा नेता दक्ष यादव, रवि यादव, शुभम वर्मा, कंचन सिंह, उपेंद्र शर्मा, राहुल आदि लोग मौजूद रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!