मुज़फ्फरनगर
व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन
जीएसटी सुधार और व्यापारिक समस्याओं के समाधान की उठी मांग


शहरी चौपाल ब्यूरो
मुज़फ्फरनगर।। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, मुज़फ्फरनगर के पदाधिकारियों ने जीएसटी से जुड़ी समस्याओं और व्यापारिक मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कंसल और नगर अध्यक्ष अजय सिंघल के नेतृत्व में जॉइंट कमिश्नर जीएसटी (SIB) सिद्धेश दीक्षित और जॉइंट कमिश्नर कार्यपालक तिवारी को सौंपा गया। पदाधिकारियों ने जीएसटी की जटिलताओं को सरल करने, छोटे व्यापारियों को राहत देने और स्थानीय स्तर पर उत्पन्न व्यावसायिक समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की।
ज्ञापन सौंपते समय संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी भी मौजूद रहे।



















