सरसावा में रबी कृषि निवेश मेला और मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम का भव्य आयोजन

शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर जनपद के विकास खंड सरसावा के ब्लॉक प्रांगण में कृषि विभाग की कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण और कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय रबी 2025 कृषि निवेश मेला एवं प्रदर्शनी तथा उत्तर प्रदेश मिलेट्स श्री अन्न पुनरोद्धार कार्यक्रम 2025-26 के तहत प्रशिक्षण एवं क्षमतावर्धन का भव्य आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रगतिशील कृषक अशोक कुमार ने की

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख ताहिर हसन रहे जबकि विशेष अतिथि के रूप में अमरीश राणा डायरेक्टर पुष्पेंद्र डायरेक्टर सरसावा सहकारी चीनी मिल और ओमकुमार प्रधान मंडल अध्यक्ष भाजपा सरसावा देहात मौजूद रहे संचालन एनएस बादल और छत्रपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया
एसएमएस अमित कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्यों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया वहीं एनएस बादल ने कृषि विभाग की विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी खंड तकनीकी प्रबंधक छत्रपाल सिंह ने राजकीय कृषि निवेश केंद्र सरसावा पर उपलब्ध रबी फसलों की बुवाई हेतु सरसों चना मटर और मसूर की निशुल्क मिनी किट एवं जनसेवा केंद्रों से बुकिंग की जानकारी दी
डॉ सूर्यकांत राठी ने पारदर्शी योजना और यंत्रों की टोकन व्यवस्था समझाई सहायक विकास अधिकारी कृषि अनिल कुमार ने पराली प्रबंधन पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी कृषि विज्ञान केंद्र सहारनपुर से आए डॉक्टर रविंद्र तोमर ने मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत रागी मंडुवा सांवा कोदो कंगनी जैसे श्री अन्न की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए किसानों से इन्हें पुनः भोजन में शामिल करने की अपील की साथ ही स्वच्छता कार्यक्रम पर भी विस्तृत जानकारी दी
प्रगतिशील किसान रविंद्र तौगड़िया ग्राम आहाडी ने पशुओं की बीमारियों और मच्छरों व चूहों से होने वाले नुकसान से बचाव के देशी उपाय बताए कार्यक्रम में विकास खंड सरसावा के विभिन्न ग्रामों से आए अशोक कुमार गदरहेड़ी राम कुमार चरण सिंह बिडवी गुलाब सिंह आलोक कुमार अगवानहेड़ा रामेश्वर सैदपुरा ऋषि पाल झरौली जसमैर सिंह शाहजहांपुर जयपाल सिंह रवि अलीपुरा धनपाल सिंह बोन्सा सहित कुंता बाला मंजू आदि लगभग ढाई सौ महिला और पुरुष कृषक उपस्थित रहे



















