सहारनपुर

रालोद स्थापना दिवस पर जयंत चौधरी को भेंट की स्व. अजित सिंह की फोटो

राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ ने संस्थापक को किया नमन, संगठन को नई दिशा देने की कही बात

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर, ।राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री एवं रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को पार्टी संस्थापक स्व. चौधरी अजित सिंह की फोटो भेंट कर बधाई दी।

इस मौके पर चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि स्थापना दिवस पर हम उन सिद्धांतों और मूल्यों को नमन करते हैं, जिनके लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि स्व. चौधरी अजित सिंह का संघर्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का नेतृत्व आज संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि किसान, युवा, मजदूर और समाज के हर वर्ग की आवाज़ को मजबूती देने का काम राष्ट्रीय लोकदल कर रहा है। स्थापना दिवस पर उन्होंने सभी गणमान्यजनों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों को शुभकामनाएं दीं।

 

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button