लखनऊ

अखिलेश यादव का हमला: भाजपा सरकार ने यूपी को अराजकता में धकेला

कानून-व्यवस्था ध्वस्त, स्वास्थ्य-शिक्षा सेवाएं बर्बाद — सपा अध्यक्ष

लखनऊ।
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अराजकता में धकेल दिया है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाएं बर्बादी के कगार पर हैं, जबकि किसानों को खाद-बीज तक उपलब्ध नहीं हो पा रहे।

अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उनका जीरो टॉलरेंस का दावा अब जीरो हो गया है। हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। राजधानी लखनऊ तक सुरक्षित नहीं रह गई है। पिछले 24 घंटे में तीन हत्याओं से राजधानी दहल गई। मड़ियांव में घर में घुसकर बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई, बंथरा में रिकवरी एजेंट को मार डाला गया और निगोहां में एक युवक की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया।


WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button