सहारनपुर

किराया वृद्धि के विरोध में दूसरे दिन भी बंद रही तुरियानंद मार्केट, ट्रस्ट अध्यक्ष का पुतला फूंका

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। स्वामी तुरियानंद मार्केट के 42 व्यापारियों ने किराया वृद्धि के विरोध में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी अपनी दुकानें बंद रखीं और अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। इस दौरान गदनपुरा के प्रधान व भाजपा नेता संजय वालिया भी धरना स्थल पर पहुंचे और व्यापारियों का समर्थन किया। दोपहर में व्यापारियों ने ट्रस्ट अध्यक्ष हरिओम का पुतला दहन किया।

धरना स्थल पर बाद में थाना मंडी प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत की। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं से सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह को अवगत कराया। सिटी मजिस्ट्रेट ने इस मामले में दो दिन का समय मांगा है। तय हुआ है कि दो दिन बाद ट्रस्ट पदाधिकारियों और व्यापारियों की वार्ता सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय में होगी।
व्यापारियों ने फिलहाल धरना समाप्त करने की घोषणा की है। इस दौरान धरना स्थल पर सोनू स्पेयर पार्ट्स, गुर्चरण सिंह, परमोद कुमार, सोनू सैनी, जयंता अरोड़ा, राजकुमार, विकास, पंकज कालड़ा, जैन साहब, धर्मपाल धीमान, मोनू धीमान, आशीष सैनी, गगन , कुश कुमार, संजय वालिया, दिनेश कालड़ा सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button