सहारनपुर

स्वास्थ्य कारणों से हरपाल सिंह वर्मा ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

श्री मुंशीराम मेढ़ राजपूत धर्मशाला ट्रस्ट लक्की गेट, सहारनपुर से अलग होने का किया ऐलान

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। श्री मुंशीराम मेढ़ राजपूत धर्मशाला ट्रस्ट लक्की गेट सहारनपुर के अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा ने सोमवार को अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद से ही व्यक्तिगत व्यस्तताओं के कारण वह ट्रस्ट की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग नहीं ले पा रहे थे। अब स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने यह पद छोड़ने का निर्णय लिया है।

हरपाल सिंह वर्मा ने स्पष्ट किया कि आज से उनका इस ट्रस्ट से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं रहेगा। उन्होंने ट्रस्ट के सदस्यों और समाज के लोगों से सहयोग व समर्थन के लिए आभार भी व्यक्त किया।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button