सहारनपुर

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद कर शाहपुर कदीम के ग्रामीणों ने पेश की हिन्दू-मुस्लिम-सिख एकता की मिसाल

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर/चिलकाना। ग्राम शाहपुर कदीम के ग्रामीणों ने मानवता और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश करते हुए पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सिंह ब्रदर्स वेलफेयर सोसाइटी को धनराशि प्रदान की। इस अवसर पर सभी धर्मों के लोग एक साथ खड़े होकर सेवा भाव के लिए आगे आए।

बताया गया कि सिंह ब्रदर्स वेलफेयर सोसाइटी के सेवादार बीते कई दिनों से पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही राशन, कपड़े, तिरपाल और पशु आहार से भरी तीन गाड़ियां सहारनपुर से रवाना की गई थीं। संस्था ने बताया कि आने वाले दिनों में भी पीड़ितों की जरूरत के अनुसार और राहत सामग्री पंजाब भेजी जाएगी।

संस्था प्रबंधक मनजोत सिंह ने कहा कि हर धर्म और समाज के लोग बाढ़ पीड़ितों की सेवा में आगे आ रहे हैं, जिससे आपसी भाईचारे और एकता की मिसाल सामने आ रही है। इस दौरान संस्था के कोषाध्यक्ष चरणप्रीत सिंह, मीडिया प्रभारी तेजपाल सिंह, राजकुमार, अंकित सैनी, शादाम, मो. ग़लीफ, इलम चंद्र, गौतम सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button