आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने मनाई माता सावित्रीबाई फुले की जयंती

शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पंत विहार स्थित समिति के जिलाध्यक्ष साधुराम के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष साधुराम ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षा के मार्ग पर अग्रसर किया और तमाम कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने दलित, वंचित, एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग के बच्चों को शिक्षा का अवसर प्रदान किया। साधुराम ने कहा कि शिक्षा समाज की प्रगति का मूल आधार है और सावित्रीबाई फुले का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
उन्होंने प्रदेशवासियों और देशवासियों को माता सावित्रीबाई फुले की जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुनीत कुमार, रामकुमार, शक्ति सिंह, विजेंद्र कुमार, रजत कुमार, आशु, आकांक्षा, आरती, मांगेराम, सुभाष, संतोष सहित समिति के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।