श्रीकृष्णा राम नाटक क्लब की रामलीला का शुभारंभ, परंपरागत बल्ली पूजन संपन्न

शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। नगर में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने वाले श्रीकृष्णा राम नाटक क्लब द्वारा जुबली पार्क स्थित रामलीला स्थल पर परंपरागत बल्ली पूजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पूजन कार्यक्रम में भारी संख्या में गणमान्य लोग, रामभक्त और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
पूजन विधि-विधान के साथ पंडित जी ने इस वर्ष के रथ सारथी डॉ. पंकज खन्ना, क्लब प्रधान महेन्द्र तनेजा और सुनील मदान से विशेष पूजा-अर्चना करवाई। पूजन के बाद वातावरण “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा। इस अवसर पर क्लब प्रधान महेन्द्र तनेजा ने कहा कि इस बार रामलीला और दशहरा महोत्सव नई ऊर्जा और विशेष आकर्षण के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन रामभक्तों को मंचन में कुछ नया और खास देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम में क्लब के महामंत्री विवेक दुआ, राजकुमार नरूला, रम्मी धवन, राजेन्द्र लाम्बा, संजय आर.पी., साजन गंगा, नीरज कामरा, महेन्द्र सचदेवा, चन्द्रमोहन अरोड़ा, सरदार भगत सिंह भाटिया, मनोज तनेजा, अमित भसीन, राजू चन्ना, सुधीर मिगलानी, मनोज विज, सनी सेठी, सनी अरोड़ा, खैराती लाल चौहान, अशोक छाबड़ा, दीपक खेड़ा, सचिन छाबड़ा, जितेन्द्र चावला, सुनील शर्मा, गोगा मेहता सहित बड़ी संख्या में क्लब पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
बल्ली पूजन के साथ ही रामलीला महोत्सव की तैयारियां गति पकड़ चुकी हैं और श्रद्धालुओं में आगामी मंचन को लेकर उत्साह और रोमांच का माहौल है।