उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में रालोद का परचम लहराया

प्रियंका चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने थामा रालोद का झंडा, गांव-गांव गूंजा नारा – किसान, नौजवान और आमजन का एक ही सहारा – रालोद हमारा

शहरी चौपाल ब्यूरो

बुलंदशहर। राष्ट्रीय लोकदल मेरठ मंडल की सदस्यता प्रभारी एडवोकेट प्रियंका चौधरी ने बुलंदशहर जनपद में रालोद की बिगुल बजा दी है। खुर्जा विधानसभा के गाँव माचङ में आयोजित सदस्यता अभियान में प्रियंका चौधरी ने गांव-गांव जाकर किसानों, मजदूरों और नौजवानों को रालोद की नीतियों से जोड़ते हुए पार्टी को मजबूती देने का आह्वान किया।

इस अभियान में ग्राम प्रधान प्रेमपाल कटारिया, कृष्णपाल सिंह, अरुण कुमार अत्री, प्रवीण कुमार, सोरन सिंह, सुखपाल सिंह, राजाराम, कटारिया जगबीर सिंह, निरंजन, मनोज कुमार, विजेंद्र, सतेनदर, रविंदर, सुरेंद्र, रीता चौधरी, हरपाल सिंह, शीला देवी, मनो देवी, आनंद कुमार अत्री और राजाराम कठेरिया सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी के झंडे तले संघर्ष करने का संकल्प लिया।

प्रियंका चौधरी ने कहा कि आज किसानों की मेहनत का मोल नहीं मिल रहा, बेरोजगार नौजवान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं और आमजन महंगाई से त्रस्त है। ऐसे में रालोद ही वह शक्ति है जो किसानों, मजदूरों और युवाओं की आवाज को विधानसभा और संसद तक बुलंद करेगी। उन्होंने कहा – “अब समय आ गया है कि गांव-गांव से रालोद का परचम बुलंद हो और अन्याय व उपेक्षा के खिलाफ नई लड़ाई छेड़ी जाए।”

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने जोरदार नारों के बीच रालोद की नीतियों पर भरोसा जताते हुए एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का वादा किया।

 

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button