सहारनपुर

प्रदेश स्तरीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता का दूसरा दिन सम्पन्न

प्रदेश स्तरीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता का दूसरा दिन सम्पन्न

 

 

सहारनपुर । सहारनपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर जूडो बालक/बालिका प्रतियोगिता का आज दूसरा दिन उत्साह और जोश से भरपूर रहा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में, यू.पी. जूडो एसोसिएशन के समन्वय तथा क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर के आयोजन में तीन दिवसीय प्रतियोगिता (28 से 30 अगस्त) का संचालन मंडलीय क्रीड़ाधिकारी  राहुल चोपड़ा की देखरेख में किया जा रहा है।

मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

दूसरे दिन का शुभारंभ नगर निगम सहारनपुर के महापौर डॉ. अजय कुमार तथा सहारनपुर नगर विधायक  राजीव गुम्बर ने किया। इस अवसर पर मंडलायुक्त सहारनपुर  अटल कुमार राय, यू.पी. जूडो एसोसिएशन के चेयरमैन  महेश कुमार गुप्ता, अध्यक्ष  सुधीर एस. हलवासिया सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

विजेताओं को मिला सम्मान

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ओलंपिक संघ अध्यक्ष  संजय गर्ग, नकुड़ पालिका चेयरमैन  शिव कुमार गुप्ता, महासचिव  मुनव्वर अंजार, उपाध्यक्ष  पंकज बंसल, ओलम्पियन व अर्जुन पुरस्कार प्राप्त  अकरम शाह तथा जिला जूडो संघ के सचिव  दीपक गुप्ता द्वारा पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।

विशेष खिलाड़ियों का भी हुआ सम्मान

कार्यक्रम में नेत्रहीन जूडो खिलाड़ी लवकुश जिन्होंने कजाकिस्तान में आयोजित विश्व जूडो प्रतियोगिता में भारत का नेतृत्व किया, सुश्री प्रगति, जिन्हें डेफ ओलंपिक के लिए चयनित किया गया, तथा एशिया जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता  लगन लक्षकर को भी मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

निर्णायकों और प्रशिक्षकों का योगदान

प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायकों की बड़ी भूमिका रही। निर्णायक मंडल में  दीपक गुप्ता,  शुष्मा अवस्थी,  राजेन्द्र कुमार शर्मा,  संजय गिरी, श्रीमती जया साहू,  लाल कुमार सहित 20 निर्णायक शामिल रहे। इसके अलावा सहारनपुर जूडो प्रशिक्षक  पुनीत कुमार आर्या सहित कई खेल प्रशिक्षकों, पदाधिकारियों व खेल प्रेमियों की सक्रिय उपस्थिति रही ।

 

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button