सहारनपुर

गोविंद नगर से निकली 26 छड़ियों की भव्य शोभायात्रा, महानगर का माहौल हुआ भक्तिमय

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। महानगर के गोविंद नगर स्थित रामलीला मैदान से रविवार को 26 छड़ियों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों और नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने छड़ियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। शोभायात्रा में सभी छड़ियों का भ्रमण टुकड़ा शामिल रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल साथ चलते रहे। यह शोभायात्रा गोविंद नगर से प्रारंभ होकर कोर्ट रोड और घंटाघर मार्ग से होती हुई पठानपुरा पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से छड़ियों का स्वागत किया। पठानपुरा पहुंचने पर विशेष पूजा-अर्चना और विधिवत स्वागत किया गया। शोभायात्रा में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए, जिनमें चैधरी अनिल प्रताप, विनय सिंघल, राजेंद्र ठहलवा और राकेश किलो प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। पूरे मार्ग पर भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा और शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button