अन्य

प्रशासन ने रोकी कांग्रेस की बाइक महारैली, मनीष त्यागी बोले– “लोकतंत्र की हत्या हो रही है”

रिपोर्ट मनोज मिड्ढा

सहारनपुर, कांग्रेस की वोट चोरी के विरोध में प्रस्तावित बाइक महारैली को प्रशासन ने रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने अपने आवास से सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, हमारी आवाज दबाई जा रही है।”

त्यागी ने आरोप लगाया कि सरकार को डर है कि उसकी “वोट चोरी की हकीकत” जनता के सामने न आ जाए। उन्होंने कहा कि “बिहार चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाएगी। विपक्ष को धरना-प्रदर्शन करने से भी रोका जा रहा है।”

उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस डरने वाली नहीं है, बल्कि अपने समर्थकों को लाठियां खाने से बचाने के लिए उन्होंने सावधानी बरती है। त्यागी ने दावा किया कि वे रैली में जरूर जाएंगे, जबकि समर्थक उनके आवास पर जुटे हैं। कई समर्थकों को पुलिस ने वहीं गिरफ्तार कर लिया।महानगर अध्यक्ष के आवास पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी व रामकुमार गौतम दलबल के साथ मौके पर मौजूद रहे और चारों ओर से घेराबंदी कर रखी है।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button