अन्य

बाबा जाहरवीर की कृपा से भगवान गोगा वीर जी का बसेरा, सहारनपुर के प्रमुख जनों ने लिया आशीर्वाद

भाजपा नेता राजकुमार  राजू के आवास पर हुआ आयोजन

सहारनपुर। श्री जाहर वीर गोगा जी की स्मृति में छड़ी पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें राजनैता, समाजसेवी, अधिवक्ताओं समेत गणमान्य लोग शामिल हुए और गोगाजी महाराज का आर्शीवाद प्रााप्त हुआ। भाजपा नेता राजकुमार राजू के आवास  पर बाबा जाहरवीर की कृपा से शहर में धार्मिक वातावरण उस समय भावुक हो उठा जब भगवान गोगा वीर का बसेरा किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे और धर्ममय कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री जसवंत सैनी, दर्जा प्राप्त मंत्री वाई.पी. सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबर, मेयर डॉ. अजय सिंह, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पूर्व विधायक संजय गर्ग, सुबोध पाराशर, अधिवक्ताओं के नेता विश्वजीत पुंडीर,अम्बरीष पुंडीर,  उपसभापति नगर निगम मयंक गर्ग, मेला अध्यक्ष नीरज शर्मा, शिवमणि त्यागी सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती नूतन शर्मा, जिला महामंत्री विजेंद्र चैधरी, युवा मोर्चा प्रदेश सदस्य रघुराज सिंह, महामंत्री किशोर शर्मा, योग चुग, नीरज माहेश्वरी, मनोज ठाकुर, पार्षद अनुज जैन, ज्योति अग्रवाल, गौरव जैन, विनोद सैनी, डॉक्टर पंकज खन्ना, डॉक्टर पी.डी. गर्ग, डॉ. विजय अग्रवाल, डॉ. दीप शिखा, डॉ. मनीष गर्ग, परशुराम परिषद उत्तराखंड अध्यक्ष उदयवीर शर्मा, सिद्धार्थ जैन, एडवोकेट अखिलेश अग्रवाल, पार्षद मंसूर बदर, डॉ. एहतेशाम अहातेशाम, त्यागी समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदीप त्यागी और महामंत्री अनिल त्यागी भी मौजूद रहे। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों और शहर के प्रमुख लोगों ने भगवान गोगा वीर के दरबार में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम को धार्मिकता और सामाजिक एकता का प्रतीक माना गया।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button