सहारनपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह का औचक निरीक्षण, बेहट व मिर्जापुर थाने में मचा हड़कंप

शहरी चौपाल ब्यूरो 

बेहट। नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Abhinandan Singh ने शनिवार देर शाम कोतवाली बेहट और थाना मिर्जापुर का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले कोतवाली कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क और मालखाने का निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कांस्टेबल से फरियादियों की दर्ज प्रार्थना पत्रों के पंजीकरण रजिस्टर की जांच की तथा उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

इसके बाद उन्होंने हवालात, मैस, शस्त्रों की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और अभिलेखों का गहन परीक्षण किया। अपराधों की वर्तमान स्थिति और लंबित विवेचनाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए उन्होंने थाना मिर्जापुर और बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विवेचनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मामलों का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर सीओ एसएन वैभव पांडेय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी, थाना मिर्जापुर प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!