सहारनपुर

वाल्मीकि समाज की समस्याओं के समाधान की मांग

राष्ट्रीय दलित पिछड़ा भारत के पदाधिकारियों ने महापौर व भाजपा महानगर अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। राष्ट्रीय दलित पिछड़ा भारत के पदाधिकारियों ने महापौर डा. अजय कुमार सिंह एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई को ज्ञापन सौंपकर वाल्मीकि समाज की समस्याओं के समाधान की मांग की। राष्ट्रीय दलित पिछड़ा भारत के पदाधिकारी प्रदेशाध्यक्ष राहुल वाल्मीकि के नेतृत्व में भाजपा जिला मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई व महापौर डा. अजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वाल्मीकि समाज लंबे समय से विभिन्न मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना कर रहा है। समाज की प्रमुख मांगों में देहरादून रोड स्थित राकेश कैमिकल चैराहे का नाम भगवान वाल्मीकि चैक रखा जाना शामिल है, जिसकी घोषणा नगर निगम द्वारा पूर्व में की जा चुकी है, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हुआ है। ज्ञापन में समाज के युवक-युवतियों के विवाह एवं धार्मिक आयोजनों के लिए महानगर में वाल्मीकि धर्मशाला या बारात घर के निर्माण की मांग की गई। नगर निगम एवं अन्य संस्थानों में कार्यरत ठेका सफाई कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने की भी मांग उठाई गई, ताकि कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सके। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि वाल्मीकि कालोनियों में बने भगवान वाल्मीकि मंदिरों का जीर्णोद्वार लंबे समय से लंबित है, जिसे प्राथमिकता पर कराया जाना चाहिए। प्रदेशाध्यक्ष राहुल वाल्मीकि ने कहा कि यदि वाल्मीकि समाज की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो समाज आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में अन्य विकल्पों पर विचार करने को बाध्य होगा और अपना प्रतिनिधि स्वयं खड़ा करने का निर्णय ले सकता है। ज्ञापन सौंपने वालों में रमेश डबराल, विक्रांत वाल्मीकि, विकास बिरला, रविशंकर, सुरजीत घाघट, सांवन, कुलदीप, संजय सहित बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के गणमान्य नागरिक शामिलरहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!