सहारनपुर

बिना हेलमेट व तीन सवारी पर चला सख्त अभियान, 958 वाहनों के चालान

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। मण्डलायुक्त डॉ रूपेश कुमार के निर्देशों के क्रम में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सख्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन)  मनोज कुमार सिंह ने किया। इस अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। संयुक्त प्रवर्तन टीम द्वारा तीन सवारी बैठाने के आरोप में 47 वाहनों का चालान किया गया, जबकि हेलमेट का प्रयोग न करने पर 911 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। इस प्रकार कुल 958 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संदीप जायसवाल, यात्रीध्मालकर अधिकारी अनिल कुमार तिवारी एवं वी.वी. शुक्ला के साथ यातायात पुलिस से यातायात निरीक्षक अमित तोमर व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए जागरूक भी किया। प्रवर्तन अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!