सहारनपुर
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं शुरू, प्रश्नपत्र आसान आने से खिले छात्रों के चेहरे, यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी, पहला पर्चा आज


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं जनपद में आज से शुरू हो गईं। प्रथम पाली में हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें भारी संख्या में परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद अधिकांश छात्रों के चेहरे खुशी से खिले हुए नजर आए। परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान था और उसे हल करने में किसी विशेष परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की ओर से सतर्क निगरानी रखी गई।


















