जे.वी. जैन कॉलेज प्रबंध समिति का गठन, 15 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
डॉ. आई.सी. जैन अध्यक्ष, अनुराग जैन उपाध्यक्ष, मोहित जैन सचिव व अनुज कुमार जैन संयुक्त सचिव बने


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। जे.वी. जैन कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव कार्यक्रम 2026 के तहत सोमवार को निर्वाचन अधिकारी राजीव गुप्ता (एडवोकेट) ने विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक प्रो. सतीश कुमार, मतदान अधिकारी हैदर रॉफ, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजबीर सिंह तथा प्राचार्य प्रो. वकुल बंसल की उपस्थिति में नई प्रबंध समिति की घोषणा की। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 1 फरवरी 2026 को कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, जिनमें से 8 फरवरी को चार प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद 15 पदों के सापेक्ष 15 प्रत्याशी शेष रहने से सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके बाद आयोजित बैठक में संस्था के नियमों के अनुसार पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इसमें डॉ. आई.सी. जैन को अध्यक्ष, अनुराग जैन को उपाध्यक्ष, मोहित जैन को सचिव तथा अनुज कुमार जैन को संयुक्त सचिव चुना गया। प्रबंध समिति के अन्य निर्वाचित सदस्यों में राजीव जैन, राजीव कुमार जैन, अमित जैन, अमित कुमार जैन, अनुज जैन, दीपक जैन, राकेश कुमार जैन, प्रवीण कुमार जैन, अतुल जैन और डॉ. पराग जैन शामिल हैं।


















