सेंट्रल पार्क कॉलोनी की जर्जर सड़कों को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने महापौर से की मुलाकात


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित सेंट्रल पार्क कॉलोनी की टूटी सड़कों और क्षतिग्रस्त नालियों की समस्या को लेकर कॉलोनीवासियों का प्रतिनिधिमंडल महापौर डॉ. अजय सिंह से मिला। कॉलोनी अध्यक्ष सुभाष त्यागी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम में महापौर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मरम्मत कार्य कराने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कॉलोनाइजर द्वारा बनाई गई सड़के पूरी तरह टूट चुकी हैं, जिससे विशेषकर बरसात के मौसम में कॉलोनीवासियों का आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। नालियों की स्थिति भी खराब है, जिसके कारण जलभराव की समस्या बनी रहती है।
महापौर डॉ. अजय सिंह ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर कॉलोनी की सड़कों और नालियों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में महासचिव पंकज walia, उपाध्यक्ष राधेश्याम, मीडिया प्रभारी मनोज मिड्ढा और सदस्य नितिन गर्ग भी मौजूद रहे।











