प्रदेश बजट सभी वर्गों के हित में, विकास को मिलेगी नई गति : अनुपम गुप्ता
लघु उद्योग भारती ने बताया ऐतिहासिक और संतुलित बजट


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। लघु उद्योग भारती के मंडल महासचिव अनुपम गुप्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए इसे “सभी वर्गों के लिए लाभकारी, संतुलित और विकासोन्मुखी” बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ उद्योग, व्यापार, किसान, युवा और मध्यम वर्ग सभी को नई दिशा देगा।
अनुपम गुप्ता ने कहा कि सरकार ने इस बजट में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया है, जिससे प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि उद्योगों को प्रोत्साहन, निवेश को बढ़ावा, आधारभूत ढांचे के विकास तथा उद्यमियों को सुविधाएं प्रदान करने के प्रावधान सराहनीय हैं। इससे स्थानीय स्तर पर उत्पादन बढ़ेगा और प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर और तेज़ी से अग्रसर होगा।
उन्होंने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे, सड़क, बिजली, सिंचाई और डिजिटल सुविधाओं के विस्तार पर दिया गया जोर प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार देगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास की झलक इस बजट में स्पष्ट दिखाई देती है। किसानों के हित में की गई घोषणाएं, कृषि क्षेत्र में निवेश तथा युवाओं के लिए कौशल विकास योजनाएं भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार करेंगी।
मंडल महासचिव ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश के समग्र विकास का विजन है। इसमें व्यापारियों, उद्यमियों, महिलाओं, युवाओं और आमजन सभी के लिए अवसर निहित हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और यह बजट उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अंत में अनुपम गुप्ता ने प्रदेश सरकार को इस दूरदर्शी एवं सर्वसमावेशी बजट के लिए बधाई देते हुए कहा कि लघु उद्योग भारती सरकार के साथ मिलकर प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाती











