सहारनपुर

नकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा के तहत अवैध नशा कारोबार पर करारा प्रहार

शहरी चौपाल ब्यूरो

सहारनपुर। जनपद में अवैध नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नकुड़ पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 28 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देश पर मादक पदार्थों और नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोकथाम के लिए परिक्षेत्र के तीनों जनपदों में “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को थाना नकुड़ पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त सलमान पुत्र भूरा निवासी मोहल्ला महल कस्बा अम्बेहटापीर थाना नकुड़ को कस्बा अम्बेहटापीर से ग्राम चढ़ाव की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 28 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना नकुड़ पर मुकदमा अपराध संख्या 74/26 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक देवेन्द्र अधाना, हेड कांस्टेबल अजय राठी, हेड कांस्टेबल प्रवेश कुमार तथा हेड कांस्टेबल वरणकार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!