सहारनपुर

मोदी–ट्रंप डील भारतीय किसान की बर्बादी पर दस्तखत : मनीष त्यागी

सहारनपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने व्यापार समझौते को बताया किसान विरोधी

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर। सहारनपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनीष त्यागी ने मोदी–ट्रंप के बीच हुई व्यापारिक डील को भारतीय किसानों के लिए घातक बताते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी किसानों के लिए भारत के बाजार खोलना सीधे तौर पर देश के किसानों की बर्बादी का रास्ता तैयार करना है।
मनीष त्यागी ने कहा कि जिस प्रकार चीन में बने सस्ते उत्पादों ने भारतीय बाजार पर कब्जा कर लिया, उसी तरह अब अमेरिका के अनाज और सब्जी उत्पाद भारत की मंडियों में छा जाएंगे। पहले से ही भारतीय किसान अपनी फसल बेहद कम दामों पर बेचने को मजबूर है और ऐसे में वह अमेरिकी उत्पादों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएगा। उन्होंने इसे भारत के लिए आत्मघाती फैसला करार दिया।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पहले अमेरिका से भारत आने वाले सामान पर करीब 17 प्रतिशत टैक्स लगाया जाता था, जबकि भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले उत्पादों पर मात्र 3 प्रतिशत टैक्स था, लेकिन अब स्थिति को उलट दिया गया है। अमेरिका से भारत आने वाले सामान पर कोई टैक्स नहीं लगेगा, जबकि भारत से अमेरिका जाने वाले उत्पादों पर 18 प्रतिशत टैक्स देना होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि यह फैसला किस तरह से भारत की जनता और किसानों के हित में है।
मनीष त्यागी ने भारतीय जनता पार्टी के सांसदों पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि जो सांसद किसानों के वोट से संसद में पहुंचे हैं, वे इस किसान विरोधी फैसले पर चुप क्यों हैं। क्या उन्हें देश और किसानों से ज्यादा सत्ता की चिंता है या फिर वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने जनता के हित में बोलने से डरते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर सरकार की स्थिति स्पष्ट नहीं है। विदेश मंत्री सवाल पूछने पर वाणिज्य मंत्री की ओर जिम्मेदारी टाल देते हैं और जब वाणिज्य मंत्री से पूछा जाता है तो वे विदेश मंत्री का नाम ले लेते हैं। मनीष त्यागी ने कहा कि इस तरह केंद्र सरकार देश की जनता को गुमराह कर रही है और भारतीय किसानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!