सहारनपुर

अवैध खनन के खिलाफ सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरसावा पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने रेत से भरे दो ट्रक किए सीज

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनपद में अवैध खनन एवं खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में दिनांक 08 फरवरी 2026 की रात्रि पुलिस चौकी शाहजहांपुर क्षेत्र में थाना सरसावा पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो 18 टायरा ट्रक अवैध रूप से रेत से भरे पाए गए। जांच के दौरान वाहन चालकों द्वारा रेत के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिस पर दोनों ट्रकों को नियमानुसार सीज कर दिया गया।

सीज किए गए ट्रकों के पंजीकरण नंबर HR 58 C 9498 एवं HR 58 E 9498 हैं। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम नकुड़ तथा थाना सरसावा की पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!