शिव परिवार सेवा समिति के श्री शिव कांवड़ सेवा समिति द्वारा किया गया भव्य शिविर का शुभारंभ


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। महानगर मे प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा के दौरान श्री शिव कांवड़ सेवा समिति द्वारा भव्य शिविर का आयोजन देहरादून रोड राकेश केमिकल के पास किया गया। शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन, चिकित्सा, विश्राम और ठहरने की उत्तम व्यवस्था समिति द्वारा की जाती है। शिव परिवार सेवा समिति के महंत नीलकंठ ज्योतिषाचार्य, स्वरूमहंत सोमनाथ जी प्ररेणारत्रोत, स्वरूदेशराज जी प्ररेणारत्रोत, विजय कालड़ा संरक्षक, धर्मपाल ग्रोवर संरक्षक, महंतलाल मेहंदी संरक्षक, सचिव दीपक जुनेजा, संरक्षक शशि खुराना, प्रधान अशोक कोषाध्यक्ष राजेश बजाज, प्रदीप धमीजा, हरेंद्र, राजन अनिल यादव, प्रदीप शेट्टी के द्वारा सुबह भगवान शिव शंकर की आराधना कर शिविर का शुभारंभ किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि कई वर्षों से सेवा शिविर का आयोजन होता आ रहा है, जहाँ चाय, नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा शिविर में चिकित्सा और अन्य सुविधाएँ भी उपलब्ध रहती है। उन्होंने कहा कि शिविर में कांवड़ियों के लिए 24 घंटे चिकित्सा, रहने के लिए गद्दे, नहाने के लिए गर्म व ठंडा पानी, और स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था होती है। पदाधिकारियों ने कहा कि यह शिविर भोले के भक्तों के लिए एक आरामगाह का काम करते हैं, जहाँ वे यात्रा के दौरान ऊर्जा प्राप्त करते हैं। सचिव दीपक जुनेजा,संरक्षक शशि खुराना, प्रधान अशोक कोषाध्यक्ष राजेश बजाज, प्रदीप धमीजा, हरेंद्र , राजन अनिल यादव, प्रदीप शेट्टी के द्वारा सुबह भगवान शिव शंकर की आराधना कर शिविर का शुभारंभ किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि कई वर्षों से सेवा शिविर का आयोजन होता आ रहा है, जहाँ चाय, नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा शिविर में चिकित्सा और अन्य सुविधाएँ भी उपलब्ध रहती है। उन्होंने कहा कि शिविर में कांवड़ियों के लिए 24 घंटे चिकित्सा, रहने के लिए गद्दे, नहाने के लिए गर्म व ठंडा पानी, और स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था होती है। पदाधिकारियों ने कहा कि यह शिविर भोले के भक्तों के लिए एक आरामगाह का काम करते हैं, जहाँ वे यात्रा के दौरान ऊर्जा प्राप्त करते हैं।

















