सहारनपुर

खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया में हो रही हैं धांधली: नीरपाल

जूनियर वल्र्ड कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै नीरपाल सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ चयन प्रक्रिया में भेदभाव नहीं होना चाहिए। चै. नीरपाल सिंह हकीकत नगर स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें बहुत जगह से शिकायतें मिल रही हैं कि खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया में भेदभाव किया जा रहा है। स्पोर्ट्स स्टेडियमों में बाहरी और फर्जी प्रशिक्षकों का बोलबाला है, बच्चों को गुमराह किया जाता है, अवैध धन उगाई की जाती है। गरीब बच्चों के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं है, वो धन के अभाव के कारण खेलने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि फर्जी खेल एसोसिएशन बनाकर बच्चों को झूठे सपने दिखाए जाते है। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और खेल मंत्री से की जायेगी। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नही होने देंगे। जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर व महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक ने कहा कि खेलो में फैली अव्यवस्थाओं से केंद्रीय मंत्री जयंत चैधरी को भी अवगत कराया जाएगा। उन्होंने सभी बच्चों, खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।नशा एक दीमक की तरह है जो शरीर को धीरे धीरे खोखला कर देती है। बैठक में भारतीय क्रिकेट टीम को जूनियर वर्ल्ड कप जीतने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। बैठक में कमल सोनकर, जगपाल नवादा, लल्लन प्रसाद, उसेनदर शर्मा, निशांत, आकाश उपस्थित रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!