सहारनपुर

नानौता पुलिस ने शातिर चोरों को दबोचा, दो दिन में चोरी का खुलासा

शहरी चौपाल ब्यूरो फैय्याज अली आब्दी 

नानौता। नगर के ईदगाह रोड स्थित रूहाड़ा पुल के पास दो दिन पूर्व हुई सिलेंडर चोरी की घटना का थाना नानौता पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने चोरी में शामिल तीन शातिर चोरों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन सैनी ने बताया कि रूहाड़ा पुल के समीप गफ्फार पुत्र अब्दुल वहीद के आवास से गैस सिलेंडर चोरी की घटना सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। इंस्पेक्टर नवीन सैनी के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अर्जुन उर्फ बंटी पुत्र तेलूराम, जाहिद पुत्र तहसीन तथा गुलफाम पुत्र भोला उर्फ भूरा, सभी निवासी मोहल्ला शेखजादगान, नानौता को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पांच गैस सिलेंडर तथा घटना में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप वाहन भी बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। अभियुक्त जाहिद पुत्र तहसीन के खिलाफ आठ, अर्जुन उर्फ बंटी के खिलाफ पांच तथा गुलफाम के खिलाफ तीन आपराधिक मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है। चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा होने पर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!