सहारनपुर

बाथरूम में दम घुटने से व्यापारी की पत्नी की मौत, गैस गीजर से हादसे की आशंका

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। कस्बा रामपुर मनिहारान के मोहल्ला कायस्तान निवासी व्यापारी अभय जैन की पत्नी पूनम जैन की बाथरूम में अचानक दम घुटने से मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि बाथरूम में लगे गैस गीजर से निकली गैस के कारण यह हादसा हुआ। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार पूनम जैन रोजाना सुबह दुकान पर पहुंचती थीं, लेकिन आज उनके न आने पर अभय जैन ने फोन किया। फोन न उठने पर वह घर पहुंचे और कई बार आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया, जहां पूनम जैन अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं। उन्हें तत्काल एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के दो बच्चे हैं, जो बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।

डॉक्टरों के अनुसार गैस गीजर से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती है, जिससे बाथरूम में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। लंबे समय तक गैस के संपर्क में रहने से व्यक्ति बेहोश हो जाता है और जान का खतरा पैदा हो जाता है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि गैस गीजर का प्रयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें और बाथरूम में पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था रखें।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!