सहारनपुर

नाबालिग अपहरण कांड का खुलासा, युवती सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नानौता (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव से आठ दिन पूर्व नाबालिग युवती के अपहरण के मामले में पुलिस ने सफल कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है, जबकि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दबंग युवक द्वारा एक नाबालिग युवती का अपहरण कर ले जाने की घटना सामने आई थी। युवती के परिजनों ने थाने में नामजद तहरीर देकर अपहरण की सूचना देते हुए नाबालिग की सकुशल बरामदगी की मांग की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन सैनी ने बताया कि दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में उप निरीक्षक जसपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार एवं कांस्टेबल सचिन कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग युवती को सकुशल बरामद किया तथा आरोपी युवक ओम पुत्र संजय निवासी संबंधित गांव को दिल्ली-सहारनपुर रोड से जादौड़ा पांडा की ओर जाने वाली नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संतोष का माहौल है, वहीं परिजनों ने नाबालिग की सकुशल बरामदगी पर राहत की सांस ली है।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!