सहारनपुर

ब्राइट होम पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह आयोजित

कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के छात्रों को दी भावभीनी विदाई

शहरी चौपाल ब्यूरो

नानौता (सहारनपुर)। नगर की प्रमुख शिक्षण संस्था ब्राइट होम पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों को उपहार भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद अहमद खान ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कक्षा 12 के विद्यार्थी अब जीवन के नए अध्याय की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों और प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस अवसर पर कक्षा 12 की मेधावी छात्रा परी ठाकुर को ‘मिस फेयरवेल’, अंशु पुंडीर को ‘मिस्टर फेयरवेल’ तथा सालेहा खान को ‘मिस बीएचपीएस’ की उपाधि देकर पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय के डायरेक्टर जुनैद खान ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण और उसे प्राप्त करने के गुणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्रबंधक मुमताज़ खान, मनोज धीमान, आशीष नामदेव, अंकुर चौधरी, हेमंत सक्सेना, रमन कुमार सहित समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। विदाई समारोह का समापन यादगार क्षणों और शुभकामनाओं के साथ हुआ।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!