सहारनपुर

अवैध खनन पर जिलाधिकारी का सख्त प्रहार, चार कर्मचारी निलंबित, दो की सेवा समाप्त

कैमरा रिकॉर्डिंग से खुली पोल, 496 खनिज लदे वाहन बिना वैध जांच छोड़े जाने का मामला उजागर

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर,।  जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अवैध खनन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बेहट तहसील व थाना क्षेत्र स्थित कलसिया चेक पोस्ट पर तैनात राजस्व व पुलिस कर्मियों की मिलीभगत सामने आने के बाद चार कर्मचारियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं, जबकि दो सीजनल संग्रह अमीनों को ब्लैकलिस्ट कर सेवा से हटा दिया गया है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार फैजाबाद एवं नायब तहसीलदार मुजफ्फराबाद से चेक पोस्ट पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग और वाहनों के रजिस्टर का परीक्षण कराया गया। जांच में सामने आया कि 27 जनवरी की रात संतोष मिश्रा (लेखपाल), योगेश कुमार प्रथम (संग्रह अमीन) व कांस्टेबल संदीप, 28 जनवरी की रात नीरज जोनी (लेखपाल), श्रवण कुमार प्रथम (संग्रह अमीन), कांस्टेबल संदीप धाना व कांस्टेबल विनोद तथा 29 जनवरी की रात प्रदीप कुमार तृतीय (लेखपाल), अरशद (संग्रह अमीन), कांस्टेबल रोहित व लीलाधर द्वारा कुल 496 उपखनिज से लदे वाहनों को बिना वैध जांच के निकलवाया गया।

जांच में दोषी पाए गए तीन लेखपाल और एक नियमित संग्रह अमीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दंडात्मक विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, दो सीजनल संग्रह अमीनों को ब्लैकलिस्ट करते हुए उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है। साथ ही, मामले में संलिप्त पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा गया है।

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति या कर्मचारी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई जारी रखेगा।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!