सहारनपुर

यातायात पुलिस का सख्त शिकंजा, व्हील क्लैंप अभियान से मचा हड़कंप

नो पार्किंग व ओवर स्पीडिंग पर 340 वाहनों के चालान, 5 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं शहर के प्रमुख मार्गों पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से जनपद सहारनपुर यातायात पुलिस द्वारा सघन व्हील क्लैंप अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के अंतर्गत नो पार्किंग जोन में खड़े 117 वाहनों पर व्हील क्लैंप लगाकर चालान किए गए, जबकि ओवर स्पीडिंग करने वाले 223 वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 340 वाहनों के चालान कर 5 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।

यातायात अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना तथा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। लगातार मिल रही जाम की शिकायतों एवं बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, गति सीमा का पालन करें तथा यातायात नियमों का सम्मान करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!