शब्बे-ए-बारात व रमज़ान को लेकर नगर निगम से की गई व्यवस्थाओं की मांग
पार्षद दल ने मेयर व नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, सम्मान भी किया


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर के नेतृत्व में पार्षद दल ने शब्बे-ए-बारात तथा आगामी 17 फरवरी से प्रारंभ हो रहे माहे रमज़ान को लेकर नगर निगम से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह एवं नगर आयुक्त शिपू गिरि को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मेयर एवं नगर आयुक्त का पगड़ी, पटका एवं मालाओं से सम्मान किया गया।
पार्षद दल ने शब्बे-ए-बारात के अवसर पर नगर एवं 32 गांवों के कब्रिस्तानों, विशेषकर निगम के दबनी वाला कब्रिस्तान में सड़क मरम्मत, साफ-सफाई, झाड़ी कटान एवं स्ट्रीट लाइट की बेहतर व्यवस्था कराने की मांग की।
इसके साथ ही माहे रमज़ान को देखते हुए नगर एवं 32 गांवों में पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, मस्जिदों व मदरसों के आसपास विशेष सफाई, ट्यूबवेल मरम्मत, बंद सीवर लाइनों को खुलवाने, टूटे सीवर ढक्कन लगवाने, ईदगाह व जामा मस्जिद के आसपास तथा जाने वाले मार्गों की मरम्मत, नाला-नाली की सफाई एवं जुमा के दिन सभी मस्जिदों के बाहर चुना छिड़काव की व्यवस्था कराने की मांग की गई।
पार्षदों ने आशा व्यक्त की कि नगर निगम शब्बे-ए-बारात एवं माहे रमज़ान के दौरान भी पूर्व की भांति बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा।
इस अवसर पर पार्षद समीर अंसारी, सईद सिद्दीकी, इज़हार मंसूरी, गुलज़ेब खान, रईस पप्पू, जफर अंसारी, महमूद हसन, आसिफ अंसारी, डॉ. मंसूर, मेनपाल, जावेद, पूर्व पार्षद शहजाद मलिक, कमाल मलिक, यंग तिरंगा क्लब के उस्मान मलिक, जावेद मलिक, अविनाश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

















