पैरामाउंट ट्यूलिप में ‘अभिज्ञानसंतोषम्’ नामक भव्य पुस्तकालय का लोकार्पण
महापौर, विधायक व जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन, पढ़ने की संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। सामाजिक, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे संस्थान इंडियन हर्ब्स द्वारा पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (त्ॅ।) के सहयोग से एक आधुनिक एवं सुसज्जित पुस्तकालय की स्थापना की गई। इस पुस्तकालय का नाम अभिज्ञानसंतोषम् रखा गया है। पुस्तकालय का भव्य लोकार्पण महापौर डॉ. अजय सिंह, विधायक देवेन्द्र निम तथा जिलाधिकारी मनीष बंसल (आईएएस) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। लोकार्पण अवसर पर महापौर डॉ. अजय सिंह ने इंडियन हर्ब्स के निदेशक सुधाकर अग्रवाल की सराहना करते हुए कहा कि यह आधुनिक, वातानुकूलित पुस्तकालय क्षेत्रवासियों के ज्ञानवर्धन में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे विभिन्न विषयों की पुस्तकों, कम्प्यूटर व आधुनिक फर्नीचर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। विधायक देवेन्द्र निम ने कहा कि इस पुस्तकालय की स्थापना से क्षेत्र के नागरिकों एवं युवाओं को अध्ययन के लिए एक उत्कृष्ट मंच मिलेगा। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक आशुतोष ने इसे युवाओं की ज्ञान परंपरा को सशक्त करने वाला प्रयास बताया। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि पुस्तकालय की स्थापना से समाज में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को मोबाइल से दूरी बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने पुस्तकालय का नाम संस्थापक की माता स्व. श्रीमती संतोष अग्रवाल के नाम पर रखने की प्रशंसा करते हुए समाज के अन्य लोगों से भी ऐसे प्रयास करने का आह्वान किया। इंडियन हर्ब्स के निदेशक सुधाकर अग्रवाल ने बताया कि उनके माता-पिता शिक्षा के प्रति समर्पित थे और उन्हीं की प्रेरणा से संस्थान निरंतर शिक्षा क्षेत्र में सहयोग करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय उनकी माता जी की स्मृति में स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय में आधुनिक कम्प्यूटर सिस्टम, वातानुकूलित वातावरण, सुसज्जित फर्नीचर, नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी की 12 करोड़ से अधिक पुस्तकों की डिजिटल सुविधा, कैरम व शतरंज जैसी खेल व्यवस्थाएं भी उपलब्ध हैं। यहां साहित्य, इतिहास, विज्ञान, भूगोल, धार्मिक-आध्यात्मिक पुस्तकें, समाचार पत्र, पत्रिकाएं एवं ई-बुक्स का समृद्ध संग्रह मौजूद है। पैरामाउंट ट्यूलिप रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित शर्मा ने इस पुनीत कार्य के लिए इंडियन हर्ब्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुस्तकालय सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इससे पूर्व पुस्तकालय परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए के

















