सहारनपुर

फार्मर रजिस्ट्री की कम प्रगति पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

प्रतिदिन प्रगति से अवगत कराने के दिए निर्देश

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति कम होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी बंसल आज विकास भवन सभागार में फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य सरकार की प्राथमिकता में से एक है, इस कार्य को अभियान के रूप में करना है, सभी अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर स्वयं प्रगति का आंकलन करने हेतु निर्देशित दिये गये। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि कि अपने अधीनस्थ एडीओ पंचायत, पंचायत सहायकों, कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी, से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कराएं। साथ ही उपस्थित समस्त क्षेत्रीय कर्मचारियों को निर्देश दिये गये कि प्रति कर्मचारी 50 फार्मर रजिस्ट्री प्रतिदिन किया जाना अनिवार्य है। जिलाधिकारी श्री बंसल द्वारा उप कृषि निदेशक को निर्देश दिये गये कि प्रतिदिन फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति से अवगत करायेगे, साथ की क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री के कार्यो का निरीक्षण करें। उप कृषि निदेशक सन्दीप पाल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद में कुल 343694 कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री की जानी है, जिसमें से अभी तक 225771 कृषको की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण की गयी है, अवशेष 117923 कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री बनायी जानी है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, उप कृषि निदेशक सन्दीप पाल, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप कुमार, राजवीर सिंह, ग्रुप-1, कार्यालय जिला कृषि अधिकारी, नौरतु सिंह बादल, आंकाक्षा पंवार, गौरव शर्मा, सोनी कुशवाह, मनेन्द्र सिंह एसएमएस, एडीओ पंचायत के साथ-साथ कृषि विभाग के सभी क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित रहें।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!