हिंदू समाज को संगठित होकर जागृत होने की आवश्यकता: महामंडलेश्वर स्वरूपानंद यति जी महाराज जनमंच सभागार में किया सकल हिंदू सम्मेलन का आयोजन


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। महामंडलेश्वर स्वरूपानंद यति जी महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज को संगठित होकर जागृत होने की आवश्यकता है। महामंडलेश्वर स्वरूपानंद यति जी महाराज आज जनमंच सभागार सेठ गंगा प्रसाद माहेश्वरी प्रेक्षाग्रह में आयोजित सकल हिंदू सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम जातियों में न बंटकर समस्त हिंदू समाज को एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्वजों शिवाजी महाराज एवं गुरू गोविंद सिंह के बलिदान को स्मरण करते हुए प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में संघ के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनीराम, हिंदू हृदय सम्राट आचार्य पंडित प्रगीत कौशिक जी महाराज एवं भागवत पीठाधीश्वर देशमुख वशिष्ठ जी महाराज ने भी संयुक्त रूप से कहा कि समस्त हिंदू समाज को जागृत होने की जरूरत है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि आज हम सबके बीच दूरियां बढ़ रही है। इसका हमें चिंतन करना चाहिए और अपने पूर्वजों एवं महान वीरों के बलिदानों को याद करते हुए अपने हिंदू समाज को जाति विशेष में ना बांटकर एक साथ संगठित होकर रहना चाहिए। कार्यक्रम के बीच मंे बच्चों ने अपने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया और जनमंच मे उपस्थित जन समूह को बार-बार भारत माता की जय और वंदेमातरम, हर हर महादेव के हुंकारों को भरने को विवश कर दिया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक आशुतोष, विभाग कार्यवाह अरविन्द, महानगर संघचालक अशोक, महानगर प्रचारक कविंद्र, महानगर कार्यवाह रमेश, सह कार्यवाह देवेंद्र, सुरेश, दिलीप, विपिन सलूजा, समिति के अध्यक्ष अनिल अरोड़ा, सचिव अविनाश, कृष्ण कुमार, मनीष लोहान सहित महानगर के सैकड़ों नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पंडित दीपक अग्निहोत्री एवं गंगेश्वर प्रभाकर ने संयुक्त रूप से किया।

















