सहारनपुर

यूजीसी कानून 2026 वापस लेने की मांग को लेकर सवर्ण समाज का प्रदर्शन

सर्व ब्राह्मण महासभा ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। यूजीसी कानून 2026 को वापस लेने की मांग को लेकर सर्व ब्राह्मण महासभा एवं सवर्ण समाज के आह्वान पर सोमवार को सैकड़ों लोगों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। आज सर्व ब्राह्मण महासभा एवं सवर्ण समाज सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील शांडिल्य, राष्ट्रीय प्रभारी पं. अंकित शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. श्रीकान्त शर्मा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने यूजीसी कानून 2026 को वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में राष्ट्रीय प्रभारी पं. अंकित शर्मा ने कहा कि यूजीसी कानून 2026 समाज को आपस में बांटने वाला कानून है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह कानून सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचाने वाला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील शांडिल्य ने कहा कि इस कानून के लागू होने से कॉलेजों में पढ़ाई का माहौल खराब होगा और छात्र शिक्षा के बजाय राजनीति में उलझ जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का शोषण नहीं होना चाहिए, दोषियों को सख्त सजा मिले, लेकिन झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों पर भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके बाद सभी लोग रामलीला मैदान, हकीकत नगर चैक पर एकत्र हुए, जहां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. श्रीकान्त शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि यूजीसी कानून 2026 से समाज में वैमनस्यता बढ़ेगी, इसलिए इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। कार्यक्रम में जिला संरक्षक विजय शर्मा, दीपक वत्स, बालकृष्ण शर्मा, महासचिव पं. अनिल शर्मा, जिलाध्यक्ष पं. सोनू शर्मा, परशुराम सेना जिलाध्यक्ष आधार भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष पं. गिरीश शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी समाज को एकजुट होकर संवैधानिक तरीके से विरोध करने का आह्वान किया। इस मौके पर श्रीचंद शर्मा, पं. राजीव शर्मा, पं. दीपक शर्मा, राकेश शर्मा, पं. दुर्गा प्रसाद, सतीश शर्मा (टोडरपुर), पवन शर्मा, राहुल शर्मा, प्रशांत शर्मा, विनोद शर्मा, दीपक भारद्वाज, अरुण शर्मा, अशोक शर्मा, बृजमोहन शर्मा, हिमांशु शर्मा, अमित शर्मा (बोन्सा), मांगेराम शर्मा (बेलका), सागर शर्मा, रोहित प्रधान, सतीश शर्मा, सुनील (ब्रह्मपुरी), नरेंद्र शर्मा, पं. प्रदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!