सहारनपुर

कांग्रेस ने मुज़तबा मलिक को बनाया पांच राज्यों का प्रभारी l

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर , छुटमलपुर : कांग्रेस हाईकमान ने छुटमलपुर निवासी अ​खिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुजतबा एडवोकेट को पूर्वोत्तर भारत के पांच राज्यों का प्रभारी बनाया है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नजदीकी मुजतबा मलिक को अरुणाचल प्रदेश, मिज़ोरम, नागालैंड, मणिपुर और मेघालय का प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इन राज्यों में उन्हें पिछडा़ वर्ग को पार्टी की विचारधारा से प्रभावित कर कांग्रेस की जनस्वीकार्यता बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुज़तबा मलिक ने कहा कि देश भर में कांग्रेस अपने संगठन को बूथ लेवल से मजबूत करने में जुटी है। इसी कड़ी में उन्हे जो जिमेदारी पार्टी ने दी है उसे वह ईमानदारी से निभाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस ही युवा, बेरोज़गार, महिलाओं,दलित, गरीब, मजदूर, अल्पसंख्यकों और पिछड़ों के हितों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का होगा l

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!