सहारनपुर

बजट में व्यापक सुधार की जरूरत, 2027 से पहले जनहितकारी बजट लाए सरकार: विकास त्यागी

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में अभी बहुत सुधार की आवश्यकता थी, लेकिन वैसा नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि बजट जनता की गाड़ी होती है, जनता ही उसे चलाती है और जनता ही उसे उतार भी देती है। प्रधानमंत्री से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव से पहले जो भी बजट आए, वह पूरी तरह जनता को ध्यान में रखकर तैयार किया जाए।

आज सहारनपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान विकास त्यागी ने उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर लिए गए निर्णय पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने चारों धामों में एक वर्ग विशेष की एंट्री को लेकर किए गए फैसले पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे स्वागत योग्य कदम बताया और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा की।

इस संबंध में पूछे गए सवाल पर कि देश की आज़ादी को 76 वर्ष हो चुके हैं, फिर अब ऐसा निर्णय क्यों लिया गया, विकास त्यागी ने कहा कि उनकी दृष्टि में ऐसे धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए यह आवश्यक था।

बजरंग दल नेता के इस बयान के बाद राजनीतिक व सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!