आईडीए सहारनपुर की नई कार्यकारिणी का स्थापना समारोह, दंत चिकित्सा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) सहारनपुर शाखा के तत्वावधान में आयोजित स्थापना समारोह में दंत शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी के औपचारिक गठन का साक्षी बना और दंत चिकित्सा में उत्कृष्टता तथा सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति आईडीए सहारनपुर की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. हिमांशु गुप्ता (अध्यक्ष), डॉ. हरमन प्रीत सिंह (सचिव) एवं डॉ. रमनदीप सिंह (कोषाध्यक्ष) ने अपने-अपने पदों की शपथ लेते हुए संगठन की सेवा ईमानदारी, निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करने का संकल्प लिया। नवगठित कार्यकारिणी ने वर्ष 2026 में शैक्षणिक, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की गरिमा को और सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय, देहरादून (उत्तराखंड) के कुलपति डॉ. हिमांशु एरन ने आधुनिक दंत चिकित्सा में गुणवत्ता नियंत्रण, नैतिकता एवं प्रैक्टिस स्टैंडर्ड्स के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीन कुमार ने सीपीआर विषय पर अपने अनुभव साझा करते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में इसकी आवश्यकता एवं प्रथम प्रतिक्रिया की अहम भूमिका को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में डॉ. मनप्रीत बत्रा, डॉ. समित जैन, डॉ. अमित मिगलानी, डॉ. अनुप्रिया, डॉ. पीयूष जैन, डॉ. भारत ग्रोवर, डॉ. वैभव वर्मा, डॉ. अनुशील, डॉ. अनीसुर रहमान, डॉ. अंजली जैन, डॉ. वैशाली जैन, डॉ. आशीष जैन, डॉ. दिग्विजय, डॉ. विजय वर्मा, डॉ. सौरव खुराना, डॉ. गगनदीप कौर, डॉ. प्रशांत कपिल, डॉ. आयुष धवन, डॉ. इराम अमजद, डॉ. मोहित कपूर, डॉ. अमित त्यागी, डॉ. दीपांकर चावला सहित अनेक गणमान्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

















