सहारनपुर

आईएमए की मासिक बैठक में चिकित्सको ने हृदय एवं हड्डी रोग पर दिया व्याख्यान

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मासिक बैठक में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हृदय एवं हड्डी रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चिकित्सकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि कंधे के दर्द को हल्के में ना लें और तुरंत इसकी जांच कराकर उपचार कराएं। जीपीओ रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित सेमिनार में कनिष्क हास्पिटल देहरादून से आए वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. राहुल जी गैनदोत्रा तथा वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप दैथिक ने बताया कि हमें खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्हांेने ने कहा कि हमें मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा आदि का सेवन करना चाहिए। फल, हरी सब्जी, बादाम, अखरोट, सीड्स, चिकन, मछली, पनीर खाने चाहिए। डॉ. राहुल ने कहा कि हमें रिफाईंड तेल, शराब, धूम्रपान व शुगर का सेवन नहीं करना चाहिए। डा. संदीप दैथिक ने कहा कि कन्धे के दर्द को हल्के में नही लेना चाहिए। उसकी सही जांच और इलाज कराना चाहिए। सभी कन्धे के दर्द फ्रोजन शोलजर नही होते हैं। आई.एम.ए के अध्यक्ष डा. प्रवीण शर्मा ने बताया कि आई.एम.ए द्वारा स्कूलो में जरुरतमंद छात्रों को स्वेटर वितरित किए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आई.एम.ए इस तरह के सामाजिक कार्य किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम को एडवोकेट सत्येंद्र वर्मा व डॉ. नीरज आर्य ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर कनिष्क हास्पिटल के निदेशक डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता, डा. ऋतु गुप्ता, कोषाध्यक्ष डा. अनुपम मलिक, डॉक्टर रेणू शर्मा, डॉक्टर मोहन सिंह, डॉक्टर डी.के.गुप्ता,डॉक्टर डी.के. तिवारी, डा. महेश चन्द्रा, डॉक्टर विकास अग्रवाल, डॉक्टर विवेक बैनर्जी, डॉक्टर रजनीश सिंघल, डॉक्टर रविकांत निरंकारी, डॉक्टर राहुल सिंह, डॉक्टर जयपाल चन्द, डॉक्टर अरुण अनेजा,डॉक्टर शशिकांत, डॉक्टर पूनम मखीजा, डॉक्टर विनिता मल्होत्रा, डॉक्टर अनिल मलिक, डॉक्टर संदीप गर्ग, डॉक्टर प्रशान्त खन्ना, डॉक्टर शैलजा, डॉक्टर राजेश गुप्ता, डॉक्टर अवनीश सिंघल ,डॉक्टर महेश गोयल, डॉ. साक्षी मलिक आदि चिकित्सक मौजूद रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!