सहारनपुर

सपा कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास व संत नरहरी महाराज की जयंती मनाई

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज एवं संत शिरोमणि नरहरी महाराज की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संतों के आदर्शों व सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
अंबाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास महाराज एवं संत नरहरी महाराज के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज एवं संत नरहरी महाराज ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच और भेदभाव को समाप्त कर समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जिन्हें जीवन में अपनाने की आवश्यकता है।
पूर्व मंत्री विनोद तेजियां एवं वरिष्ठ सपा नेता राजकुमार प्रधान ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज किसी एक वर्ग के नहीं बल्कि सर्व समाज के महापुरुष थे। उनके विचार और सिद्धांत मानव जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं।
प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य रतन यादव एवं कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने कहा कि संतों के विचारों से ही जीवन में नए अध्याय की शुरुआत होती है, इसलिए हमें सदैव संतों की वाणी और उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए।
इस मौके पर सुरेश गुर्जर, चौधरी अब्दुल गफूर, राजकुमार घटड़ा, काशिफ अल्वी, अवनीश गौतम, अमन, रजत गौतम, शाहिद मंसूरी, दक्ष यादव, सतीश गौतम, विनोद कुमार, सनी कुमार, वेदपाल पटनी सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!