सहारनपुर

पाइनवुड विद्यालय में भावनात्मक माहौल के बीच कक्षा 12 के छात्रों को दी गई विदाई

हर्षिता कपूर को मिस पाइनवुड एवं वेदांत पुंडीर को मिस्टर पाइनवुड चुना

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। शिक्षण संस्था पाइनवुड विद्यालय में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण भावनाओं, उल्लास और यादगार पलों से सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका श्रीमती संतोष गुप्ता एवं प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात् कनिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों के प्रति सम्मान, स्नेह एवं शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए नृत्य, गीत, नाटक तथा विभिन्न मनोरंजक खेलों की प्रस्तुतियाँ दीं। फेयरवेल के दौरान कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने रैम्प वॉक कर सभी का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल के निर्णय के आधार पर हर्षिता कपूर को मिस पाइनवुड एवं वेदांत पुंडीर को मिस्टर पाइनवुड चुना गया। वहीं ऐशला अनंत को मिस सेंसशनल एवं अविरल कुमार को मिस्टर सेंसशनल का खिताब मिला। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न भी प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त सिदरा को मिस शो टॉपर तथा मो. उमर को मिस्टर शो टॉपर घोषित किया गया। विशेष श्रेणियों में रुद्रांश को अभिनय का उभरता सितारा, धैर्य को भविष्य का खिलाड़ी, वेदांत को राष्ट्रसेवक, अविरल को प्रशासनिक सेवक तथा हर्षिता को वित्त जगत का सितारा सम्मान प्रदान किया गया। वहीं अनुशासन एवं नियमित उपस्थिति के लिए वंशिका, आर्यन, हार्दिक, स्नेहा, जन्नत, ऐशला, तनिष्क एवं वैष्णवी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन इशमीत, आरव, तनिष्क एवं जगजीत द्वारा किया गया।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!