सहारनपुर

पार्षद मंसूर बदर की पहल पर दबनी वाला कब्रिस्तान में विकास कार्य तेज, सफाई-रोशनी व्यवस्था दुरुस्त

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर। नगर निगम के कार्यकारिणी सदस्य एवं पार्षद मंसूर बदर तथा काम करने वाले पार्षद दल की पहल पर अम्बाला रोड स्थित दबनी वाला कब्रिस्तान में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। पार्षद दल की सक्रियता से कब्रिस्तान परिसर में झाड़ी कटान और व्यापक साफ-सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
कब्रिस्तान में सुरक्षा और रोशनी की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हाई मास्क लाइट चालू कर दी गई है, वहीं आसपास की स्ट्रीट लाइटों के कार्य की भी शुरुआत हो चुकी है। इससे रात्रि के समय अंधेरे की समस्या दूर होगी और फातिहा पढ़ने आने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी।
पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि मेयर और नगर आयुक्त से वार्ता के बाद शब्बे-ए-बारात की रात के लिए विशेष फोकस लाइटें भी लगवाई जाएंगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा झाड़ियों के उठान का कार्य भी शीघ्र शुरू कराया जाएगा।
स्थानीय नागरिकों ने कब्रिस्तान में हो रहे सुधार कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय बाद इस दिशा में ठोस और प्रभावी कार्रवाई की गई है। इस अवसर पर पार्षद मंसूर बदर, समीर अंसारी, सईद सिद्दीकी, इज़हार मंसूरी, गुलज़ेब खान, रईस पप्पू, महमूद हसन, आसिफ़ अंसारी, डॉ. मंसूर, मेनपाल, ज़फ़र अंसारी व जावेद सहित अन्य पार्षदों ने मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि का आभार जताया। पार्षदों ने कहा कि शब्बे-ए-बारात के बाद दोनों का सम्मान भी किया

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!