योगीराज मे शिवालिक के जंगल मे वन्य पशु तस्करो ने किया हिरण का शिकार
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हिरण का सिर एवं खाल शाकंभरी मार्ग पर रखकर किया जोरदार प्रदर्शन वन क्षेत्राधिकारी के खिलाफ भी की जमकर नारेबाजी


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर , बेहट ।योगीराज मे पुलिस प्रसाशन जीरो टॉलरेंस के बड़े बड़े दावे किये जा रहे है उसके बावजूद भी तहसील बेहट क्षेत्र मे शिवालिक वन प्रभाग की शाकंभरी रेंज के अंतर्गत जंगल में शिकारियों ने एक हिरण का शिकार कर माँस साथ ले गए व हिरण का सिर एवं उसकी खाल मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया उन्होंने गांव नागल माफ़ी मे सिद्धपीठ माँ श्री शाकंभरी देवी मार्ग पर हिरण का सिर एवं खाल रखकर जमकर नारेबाज़ी करते हुए वन क्षेत्राधिकारी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की एवं वन क्षेत्राधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और वन्य पशु तस्कर को जल्द से जल्द पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
प्रदर्शन करने वालों में बजरंग दल के प्रांत बालोपासना प्रमुख हरिश कौशिक,जिला मंत्री योगेश चौहान,जिला संयोजक अनुज सैनी,विद्यार्थी प्रमुख वासु खटीक, जिला सह मंत्री विशाल,आशीष,नरेंद्र अभिषेक व रजत आदी शामिल रहे।



















