सहारनपुर

गणतंत्र दिवस पर विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया

शहरी चौपाल ब्यूरो अमित कुमार 

छुटमलपुर : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कस्बे में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विभिन्न संस्थाओं और संगठनों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर संविधान दिवस मनाया और एकता का संदेश दिया।थाना फतेहपुर में थाना प्रभारी विनय शर्मा ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया। उन्होंने पुलिस बल के साथ ध्वजा रोहण कर राष्ट्रसेवा करने का संकल्प दिलाया और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। एचपी इंटर कॉलेज में संस्थान के प्रबंधक राजकुमार पुंडीर व प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने युवा पीढ़ी को देश के प्रति समर्पण और संवैधानिक मूल्यों का पालन करने का आह्वान किया। नगर पंचायत छुटमलपुर में चेयरपर्सन शमा परवीन तथा अधिशासी अधिकारी कमला कांत राजवंशी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया सी एच सी फतेहपुर में डॉ संजीव कुमार, डॉ हारिश, फार्मासिस्ट नवनीत सैनी आदि ने ध्वजारोहण किया । मानव अधिकार एवं महिला सुरक्षा संगठन के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा राठौर, मंडल अध्यक्ष राजकुमार बत्रा,सोनू सोनी, सतीश राठौर ने संगठन कार्यालय में ध्वजारोहण किया। फतेहपुर भादो स्थित जीवन निर्माण सेवा ट्रस्ट बैतसहदा चर्च में मेघराज जरावरे, सुरेश कुमार, मनोज महेश्वरी, पूनम रानी, मंगल गौतम, जोय रूबेन, सुरज, प्रियांशु व राजवीर सिंह आदि ने झंडा फहराया l स्कूली बच्चों ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत करें l

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!