सहारनपुर

बाबा साहब का संविधान देश के लोकतंत्र की जीवन रेखा: इमरान मसूद

कांग्रेस कार्यालयों में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

 

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यालयों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद एवं जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया, जबकि महानगर कांग्रेस कार्यालय एवं घंटाघर चौक स्थित भगत सिंह स्मारक पर महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने ध्वजारोहण किया।

जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम से हुई, इसके पश्चात ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में बना भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की जीवन रेखा है। उन्होंने कहा कि संविधान के बिना भारत की एकता और अखंडता की कल्पना भी संभव नहीं है।

इमरान मसूद ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि जिस प्रकार हमारे पूर्वजों ने स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उसी तरह आज हमें संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में सत्ता में बैठी भाजपा नागरिकों को जाति, धर्म और वर्ग के आधार पर बांटकर सत्ता बनाए रखना चाहती है, जबकि संविधान सभी को समान न्याय, सुरक्षा और विकास का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा संविधान को कमजोर करने के प्रयास किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हैं और कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो संविधान की रक्षा करते हुए देश को एकजुट रख सकती है।

जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा एवं महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने भी गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा बनती जा रही हैं। संदीप राणा ने आरोप लगाया कि भाजपा पहले धर्म के नाम पर और अब जाति-वर्ण के आधार पर समाज को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने प्रयागराज में शंकराचार्य के अपमान की घटना की निंदा भी की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, मसूद अख्तर, एआईसीसी सदस्य चौधरी मुजफ्फर अली, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी, राहत खलील, प्रवीण चौधरी सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया और भाजपा सरकार की नीतियों को संविधान, देश की एकता और गंगा-जमुनी तहजीब के लिए खतरा बताया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिन्होंने संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!