सहारनपुर

सेंट्रल पार्क कॉलोनी में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

मंदिर प्रांगण में रविंदर सिंह वर्मा ने किया ध्वजारोहण, संविधान व देशभक्ति का लिया संकल्प

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। सेंट्रल पार्क कॉलोनी में 77वां गणतंत्र दिवस मंदिर प्रांगण में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान रविंद्र सिंह वर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ और सभी उपस्थित लोगों ने संविधान एवं देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलोनी अध्यक्ष सुभाष त्यागी ने कहा कि 26 जनवरी हमारे देश के इतिहास का गौरवपूर्ण दिन है, इसी दिन भारत ने अपना संविधान लागू कर स्वयं को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया। उन्होंने कहा कि संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करे, तो देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, संस्कार और अनुशासन को जीवन का आधार बनाने की अपील की।
रविंद  सिंह वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि आत्ममंथन का अवसर है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम सामाजिक एकता, भाईचारे और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें। उन्होंने कॉलोनीवासियों से समाज में सकारात्मक सोच फैलाने, स्वच्छता बनाए रखने और देशहित में कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कॉलोनी के सभी  गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!