विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां शुरू, बाजोरिया इंटर कॉलेज में भूमि पूजन एवं हवन सम्पन्न


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। आगामी 24 जनवरी को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु आज बाजोरिया इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर भूमि पूजन (बल्ली पूजन), हवन एवं हवा पूजन का आयोजन श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ किया गया। हवन-पूजन में जयराम गौतम एवं संजीव कर्णनाल सहित अन्य यजमानों ने आहुतियां अर्पित कीं। कार्यक्रम का संचालन हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर महानगर प्रचारक कविन्द्र ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समस्त हिन्दू समाज से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और संगठनात्मक एकता का सशक्त माध्यम भी बना। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन देखने लायक रहा। कार्यक्रम में संरक्षक आदित्य, शैलेन्द्र सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर विधायक राजीव गुम्ब्बर, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व महापौर संजीव वालिया, डिप्टी मेयर मयंक गर्ग, लघु उद्योग भारती सम्यक अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, लघु उद्योग जिलाध्यक्ष वरुण अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, संघचालक महानगर अशोक बंसल तथा विभाग कार्यवाह अरविन्द सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने विराट हिन्दू सम्मेलन को समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने वाला आयोजन बताया।








